Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश :हत्या के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व एक व्यक्ति की हत्या कर फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व एक व्यक्ति की हत्या कर फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पेशे से अधिवक्ता भगवान सिंह की धमर्रा गांव में उसी के रिश्तेदार मोहित, रवि और रोहित ने मिलकर तलवार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद फरार तीन आरोपियों में से पुलिस ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस आज न्यायालय में पेश करेगी।
बताया गया है कि जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने मिलकर धमर्रा बस स्टैण्ड पर गुरूवार की सुबह उस समय हत्या कर दी थी, जब भगवान सिंह घर से न्यायालय के लिए जा रहे थे।
Next Story


