Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश :हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

 मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में खेत पर पानी फेरने के विवाद पर हुई एक हत्या के मामले में आज पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

मध्यप्रदेश :हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
X

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में खेत पर पानी फेरने के विवाद पर हुई एक हत्या के मामले में आज पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रोें के अनुसार हरिचरण मीणा की हत्या के आरोप में लाल सिंह मीणा, जीवन सिंह राजपूत और शुभम मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी नारायण मीणा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर की रात ग्राम बोरदी निवासी हरिचरण साहू और उसके लडके दीपक साहू का खेत में पानी फैरने की बात पर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते नारायण मीणा और जीवन सिंह के खिलाफ हरिचरण ने थाने में शिकायत की थी। हरिचरण अपने साथी रामकिशोर के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहा था, तभी पीछे से गांव का नारायण मीणा जीप से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गये। इसके बाद नारायण मीणा, जीवन सिंह राजपूत, लाल सिंह और शुभम मीणा जीप से उतरकर हरिचरण तथा रामकिशोर के साथ लात मुक्कों से मारपीट कर दी, जिसमें हरिचरण साहू की मृत्यु हो गयी थी।

इस मामले का एक आरोपी नायारण मीणा फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it