Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश : तीन नाबालिग लड़कियों की तलाश जारी
मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक बालिका गृह से लापता हुयीं तीन नाबालिग लड़कियों को खोजने की कोशिश

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक बालिका गृह से लापता हुयीं तीन नाबालिग लड़कियों को खोजने की कोशिश जारी हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज कहा कि बालिकाओं को खोजने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की गयी है। कल तड़के राऊ थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह से तीन नाबालिग लड़कियां दीवार फांद कर बाहर निकल गयीं। पुलिस के मूताबित कोई अज्ञात व्यक्ति तीनों लड़कियों को बहला फुसला कर ले गया है।
पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामले में उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के मद्देनजर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है।
तीनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 15 साल से 17 साल के बीच है। तीनों इंदौर जिले की निवासी बतायी जा रही हैं।
Next Story


