Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया।

लखनऊ । मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'बाबूजी नहीं रहे।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्री टंडन ने आज सुबह 5.35 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जायेगा।
Next Story


