Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश :पांच महिलाओं से गांजा जब्त
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के मुड़वारा स्टेशन क्षेत्र से शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सैंतालीस किलो गांजा जब्त किया

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले के मुड़वारा स्टेशन क्षेत्र से शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सैंतालीस किलो गांजा जब्त किया है।
जीआरपी सूत्रों के अनुसार कल रात एक सूचना के आधार पर स्टेशन क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे बैठी महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से बैग में छिपाकर रखा गया गांजा जब्त कर लिया गया। आरोपियों के नाम कमला, विमला, राजकला, संतोष और मिसरी को गिरफ्तार किया गया। ये महिलाएं हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी बतायी गयी हैं। जब्त गांजे की कीमत चार लाख रूपए से अधिक बतायी गयी है। ये महिलाएं कटनी जिले कैसे पहुंची, इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Next Story


