Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्य प्रदेश: कटनी-चोपन यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में पश्चिम-मध्य रेलवे के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर शनिवार देर रात कटनी से चोपन जाने वाले गाड़ी संख्या 51675 के चार डिब्बे पटरी से उतर गए ।

मध्य प्रदेश: कटनी-चोपन यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे
X

कटनी। मध्य प्रदेश में पश्चिम-मध्य रेलवे के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर शनिवार देर रात कटनी से चोपन जाने वाले गाड़ी संख्या 51675 के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें छह लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य के साथ रेल मार्ग को दुरुस्त करने का अभियान जारी है।



डब्ल्यूसीआर की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया, "शनिवार रात को 10.20 बजे कटनी से चोपन जाने वाली यात्री रेलगाड़ी पिपरिया और समना स्टेशन के बीच अचानक बेपटरी हो गई। पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रेल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।"

यात्रियों के अनुसार, छह लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए कटनी अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिकांश यात्री जागे हुए थे। अगर हादसा देर रात होता तो अधिक लोगों को चोटें आ सकती थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it