Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश : शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की बिजली गिरने से मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भारी बारिश के समय अपने भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत

मध्यप्रदेश : शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की बिजली गिरने से मौत
X

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भारी बारिश के समय अपने भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

इसी दौरान बिजली से तीन व्यक्तियों के झुलसने की भी खबर है।

सतनवाड़ा पुलिस के मूताबित ग्राम सतनवाड़ा के निकट आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर क शाम अपने बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक तहसीला गुर्जर (26) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

वहीं जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम जुझाई में कल शाम बारिश के दौरान स्थानीय ग्रामीण हुकुम सिंह (65) अपने पोते अभय तथा पोती रक्षा के साथ एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

तभी उसी पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें झुलसी हुई अवस्था में करैरा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिले में अभी तक 141 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it