Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश: बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई।

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रायपुरा गांव में कल रात एक पेड़ के नीचे खड़े मुकेश आदिवासी (26) की बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पास में खड़ा उसका पुत्र बुरी तरह से झुलस गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Next Story


