Begin typing your search above and press return to search.
जेटली और गौर को मध्यप्रदेश भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

भोपाल । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
राजधानी भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष प्रभात झा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान और पार्टी अध्यक्ष श्री सिंह ने दोनों दिवंगत नेताओं से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
Next Story


