Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश : बस पलटने से 13 यात्री घायल
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज अचानक एक यात्री बस के पलटने से उसमें सवार करीब 13 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज अचानक एक यात्री बस के पलटने से उसमें सवार करीब 13 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।
करेरा पुलिस सूत्रों ने बतया कि कोटा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहमदाबाद से कानपुर जा रही निजी यात्री बस आज तड़के तेज गति के कारण पलट गई। बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए, पांच यात्री की हालत गंभीर है।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घायलों को बस से बहार निकाला तथा उन्हें उपचार के लिए करेरा स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल शिवपुरी एवं झांसी भेजा गया है।
Next Story


