Top
Begin typing your search above and press return to search.

400 एकड़ जंगल को काटकर बना दिया मैदान

कवर्धा ! वनमंड़ल कबीरधाम मे 400 एकड़ जंगल को वन माफियां ने काटकर वन भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने की नियत एवं बेशकिमती लकड़ी की तस्करी करने के कारनामे को अंजाम देते हूए

400 एकड़ जंगल को काटकर बना दिया मैदान
X

कवर्धा ! वनमंड़ल कबीरधाम मे 400 एकड़ जंगल को वन माफियां ने काटकर वन भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने की नियत एवं बेशकिमती लकड़ी की तस्करी करने के कारनामे को अंजाम देते हूए जंगल को उजाड़ कर मैदान मे तब्दील कर दिया है जिले का वन अमला आंख मे पट्टी बांध कर धृतराष्ट्र बना बैठा है।
समुचे कबीरधाम वन वृत को देखे तो उप वनमंड़ल पंडरिया वन परिक्षेत्र पूर्व कोदवागोड़ान सर्किल के अंर्तगत कक्ष क्रमांक 520,522,523 मे सैकड़ो एकड़ वन भूमि को काटकर मैदान बना दिया गया है। विकासखंड़ पंडरिया मे गत दो सालो मे एक हजार एकड़ जंगल को काटकर जमीन पर कब्जा किया गया है और लकडिय़ों की तस्करी की गई है सरकार ने इस दिशा मे किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई राजनीतिक जमीन खिसकने के डर से नही किया है स्थानीय सांसद विधायक ने भी जंगलो के विनाश को रोकने मे रुचि नही दिखायी आज आलाम यह है कि पंडरिया विकासखंड़ मुख्यालय सीमा से लगे जंगल विनाश की ओर है। जिले मे हो रही अवैध वन कटाई के संबंध मे प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल भी खामोश है आखिर यह सब मिली भगत की ओर ईशारा करता है कि जिले मे जंगल मे वन माफियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है सुबह से लेकर देर रात तक लगभग पॉच सौ से अधिक कुल्हाडिय़ां जंगल उजाडऩे मे लगे है। विभाग लकड़ी चोरो पर छोटी मोटी कार्रवाई करने तक ही सिमट कर रह गये है। जमीन का पट्टा पाने के खातिर बेशकिमती औषधि,फलदार एवं अन्य प्रजाति के बड़े झाड़ अवैध रुप से काटकर खेती कर रहे है काटे जा रहे पेड़ो मे ईमारती किस्म के हल्दू पेड़ के अलावा हृदय रोग के लिए औषधि के रुप मे प्रयोग लाये जाने वाले कहुआ अर्जूनारिष्ट हर्रा बैहरा (त्रिफला), आंवला, फलदार तेंदू,जाम,महूआ,ईमली आदि सरेराह काटे जा रहे है। सरकार की नीतियों का रोना रोते हुए कुछ करने को तैयार नही है कार्रवाई करने की बात कहने के बदले वन उजाडऩे वालो को किसान नाम देकर उन्हे पट्टा देने की सिफारिश करता है जमीन पाने के लिए पुरा गांव बस्ती पेड़ काटने आमादा है। पर्यावरण को बचाने की दुहाई देने वाले यहां पर कोई फिकरमंद दिखाई नही दे रहे है।
प्रभात मिश्रा वन मंडलाधिकारी कबीरधाम को पूछने बताया कि परिक्षेत्र मे खेती के नाम पर अवैध कटाई कर सैकड़ो एकड़ का जंगल अवैध रुप से कट रहे है इसकी जानकारी नही है उक्त बीट क्रमांक शायद हमारे क्षेत्र मे नही आता संभवत: यह कार्पोरेशन का क्षेत्र है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it