Begin typing your search above and press return to search.
इजरायली रॉकस्टार संग साथ लकी अली का नया गाना
मशहूर गायक लकी अली और इजरायली इंडी रॉकर एलाइजर बोट्जर ने एक नए एलबम के लिए हाथ मिलाया है, जिसका शीर्षक 'लेमाल्ला' है।

नई दिल्ली । मशहूर गायक लकी अली और इजरायली इंडी रॉकर एलाइजर बोट्जर ने एक नए एलबम के लिए हाथ मिलाया है, जिसका शीर्षक 'लेमाल्ला' है। इस एलबम के पहले गीत 'ऑन माई वे' को रिलीज कर दिया गया है।
लकी ने आईएएनएस को बताया, "हमारी उनसे बात हुई थी। मुझे लगता है कि वे कुछ अच्छे भारतीय कलाकारों संग जुड़ना चाहते थे। मुझे ऐसा लगता है कि इससे पहले उन्होंने रब्बी (शेरगिल) संग और भी कई लोगों से मुलाकात की है। फिर उन्हें लगा होगा कि 'चलो इस बंदे के साथ काम करते हैं।"'
लकी की बेटी तस्मानिया ने भी इसमें एक गाना गाया है।
Next Story


