Begin typing your search above and press return to search.
अमर सिंह के आने से सुलह मुश्किल : नरेश अग्रवाल
लखनऊ ! समाजवादी पार्टी का संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों गुटों में सुलह की कोशिशों के बीच दोनों गुटों के नेताओं की आरे से तुबानी तरवारे चल रही हैं।

लखनऊ ! समाजवादी पार्टी का संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों गुटों में सुलह की कोशिशों के बीच दोनों गुटों के नेताओं की आरे से तुबानी तरवारे चल रही हैं। अखिलेश खेमे के नेता नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर अमर सिंह कल लखनऊ नहीं आते तो बात सुलझ जाती पर अब वो आ गए हैं तो सुलह मुश्किल है।
अग्रवाल ने कहा कि सुलह को लेकर दोनों गुट बात कर रहे हैं। लेकिन अमर सिंह के लखनऊ पहुंचने के साथ ही सुलह की संभावना लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह अगर लखनऊ ना आते तो सुलह संभव थी, लेकिन अब सुलह होना मुश्किल लग रहा है।
उन्होंने ट्विट कर के कहा कि अगर अमर सिंह नहीं आते लखनऊ में बात सुलझ जाती, लेकिन अब वह आ गए हैं तो सुलह मुश्किल है।
Next Story


