Top
Begin typing your search above and press return to search.

लखनऊ रेल मंडल को टिकट जांच अभियानों से 44.45 करोड़ रुपये मिले

उत्तर रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने, अनधिकृत यात्रा करने, हस्तांतरित टिकटों पर यात्रा करने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनवरी, 2019 से जनवरी, 2020 तक गहन टिकट जांच अभियान चलाया

लखनऊ रेल मंडल को टिकट जांच अभियानों से 44.45 करोड़ रुपये मिले
X

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने, अनधिकृत यात्रा करने, हस्तांतरित टिकटों पर यात्रा करने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनवरी, 2019 से जनवरी, 2020 तक गहन टिकट जांच अभियान चलाया।

जनवरी, 2020 में लखनऊ मंडल ने टिकट जांच अभियानों से 2.70 करोड रुपये अर्जित किए जो कि जनवरी, 2019 के 2.24 करोड़ रुपए की तुलना में 20.41 फीसदी तथा माह के लक्ष्य से 38 फीसदी अधिक है।

जनवरी में जुर्मानों की संख्या (52375 मामले) में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह जनवरी 2019 (46193 मामले) की तुलना में 13.38 फीसदी अधिक है।

गौरतलब है कि जनवरी, 2020 तक टिकट जांच के द्वारा कुल अर्जित आय 44.55 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले वर्ष की अवधि की 40.50 करोड़ रुपये की तुलना में 9.97 फीसदी अधिक है। जनवरी, 2020 तक 8,71,983 मामले सामने आए जोकि पिछले वर्ष जनवरी, 2019 तक आए 7,90,951 मामलों की तुलना में 10.29 फीसदी अधिक है।

रेलवे ने बताया है कि पिछले वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेलवे स्टेशन से मंडुवाडीह स्टेशन पर स्थानांतरित की गई लंबी दूरी की सात रेलगाड़ियों समेत 166 ट्रेनों की जगह, इस वर्ष 195 रेल गाड़ियां रद्द की गई हैं। इसके बावजूद लखनऊ मंडल ने टिकट जांच अभियानों से कुल 44.45 करोड़ रुपए अर्जित किए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it