Begin typing your search above and press return to search.
लखनऊ : लकड़ी काटने की मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
उत्तर प्रदेश में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई, जहां लकड़ी काटने वाली मशीन के बीच आकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई, जहां लकड़ी काटने वाली मशीन के बीच आकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर के नाका हिंडोला क्षेत्र में यह घटना बुधवार शाम हुई जब यहां मजदूर राम समर गुप्ता का मफलर लकड़ी काटने वाली मशीन में फंस गया। संभलने से पहले ही वह खुद भी मशीन की चपेट में आ गया। जब तक अन्य कर्मचारियों ने मशीन को बंद किया, तब तक गुप्ता का काफी खून बह चुका था।
उसके बेटे ऋतिक ने कहा, "उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
नाका के एसएचओ सुजीत दुबे ने कहा, "मशीन में फंसने के कारण गुप्ता के फेफड़े कट गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।"
Next Story


