Begin typing your search above and press return to search.
सपा का दामन छोड़ अशोक प्रधान भाजपा में शामिल
लखनऊ/ नई दिल्ली ! उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहे कलह के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान ने सपा से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

लखनऊ/ नई दिल्ली ! उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहे कलह के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान ने सपा से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने उप्र में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने घर लौटा हूं। भाजपा ने ही मुझे पहचान दी है। मैं और मेरे कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे।"
प्रधान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं, पूरे विश्व में हमारे देश की अलग पहचान बना दी है। उन्होंने बिना आराम किए हमेशा यही सोच रखी कि देश को उस ऊंचाई तक पहुंचा दूं कि विश्व हमारा लोहा माने।" उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।
Next Story


