Top
Begin typing your search above and press return to search.

मैं प्यार के साथ ही दर्द के बारे में भी सोचता हूं : विक्रम भट्ठ

Vikram Bhatth, film, विक्रम भट्ठ, फिल्म

मैं प्यार के साथ ही दर्द के बारे में भी सोचता हूं : विक्रम भट्ठ
X

मुंबई। फिल्म निर्माता विक्रम भट्ठ ने रोमांस आधारित उपन्यास 'ए हैंडफुल ऑफ सनशाइन' लिखी है। उनका कहना है कि प्यार के विचार ने उन्हें आनंद के बजाय दर्द दिया।

उन्होंने कहा, "जब भी मैं प्यार के बारे में सोचता हूं साथ ही दर्द के बारे में भी सोचता हूं न कि खुशी के बारे में।" विक्रम ने अदिति से शादी की थी, लेकिन उनके विवाह के बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन से संबंध रहे हैं।

सुष्मिता सेन से संबंध टूटने के बाद अभिनेत्री अमिशा पटेल से भी उनके संबंध रहे। एक बेटी के पिता विक्रम ने कहा, "मुझे पता है प्यार एक मायावी चीज है। मैं इसे पाने के लिए जितना ही हाथ फैलाता है, उतनी ही निराशा मिलती है। इसी चीज के बारे में मेरी किताब 'ए हैंडफुल ऑफ सनशाइन' में है।"

यह विक्रम की पहली उपन्यास है। वह 'राज', '1920' और 'हॉन्टेड 3डी' जैसे फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह पुस्तक अप्रैल में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा लाई जा रही है।विक्रम भट्ठ फिल्म निर्माता विजय भट्ठ के पोते हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अगुआ थे और प्रशंसित छायाचित्र निर्देशक प्रवीण भट्ठ के बेटे हैं।

उन्होंने कई फिल्मों का भी निर्माण किया है और अब वह कंपनी लोनरेंजर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख हैं, जो कि फिल्म, टेलीविजन और अब वेब के लिए काम करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it