Top
Begin typing your search above and press return to search.

विधायक अनंत सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से प्रतिबंधित एके-47 राइफल एवं ग्रेनेड बरामदगी मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी

विधायक अनंत सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
X

पटना। बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से प्रतिबंधित एके-47 राइफल एवं ग्रेनेड बरामदगी मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दी गई है।

आधिकारिक ने आज कहा कि विधायक सिंह अपने पैतृक आवास से प्रतिबंधित हथियार और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद से ही फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से उनके पटना के एक मॉल और सरकारी आवास समेत कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विधायक की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि लुकआउट नोटिस जारी होते ही सभी आव्रजन चेकपोस्ट को सूचना दे दी गई, जिससे वह अब बिहार के साथ ही देश के बाहर नहीं भाग सकेंगे।

इसके अलावा सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इस बीच पुलिस सूत्रों की मानें तो विधायक श्री सिंह के पास पासपोर्ट नहीं है फिर भी देश के सभी बंदरगाहों एवं हवाईअड्डों को अलर्ट कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it