Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहकारी बैंक के प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज सीधी में जिला सहकारी बैंक के एक प्रबंधक के ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें संपत्ति से जुड़े विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सहकारी बैंक के प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
X

सीधी। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज सीधी में जिला सहकारी बैंक के एक प्रबंधक के ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें संपत्ति से जुड़े विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस रीवा के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमधारी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा गया। लोकायुक्त पुलिस ने सुबह उनके सीधी शहर के अर्जुन नगर स्थित आवास और उनके नौड़िया स्थित पैतृक निवास पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की, जिसमें संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई अभी जारी, जिसमें बैंक प्रबंधक की बेनामी संपत्ति के खुलासे की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it