जौनपुर में 24 लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुरेरी क्षेत्र के कई गांवों में 24 लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुरेरी क्षेत्र के कई गांवों में 24 लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिये प्रत्येक थानाध्यक्ष को पांच पांच गांव के निरीक्षण के निर्देश दिये गये है। पुलिस ने 106 गांव का निरीक्षण किया गया । उन्होंने कहा कि सुरेरी थाने में 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन थाना प्रभारी स्वयं पांच गांव व उनके अधीन प्रत्येक उपनिरीक्षक पांच गांवों का भ्रमण करेंगे वह देखेंगे की निगरानी समिति सही ढंग से कार्य कर रही है कि नहीं। बाहर राज्यों से आए लोग होम क्वॉरेंटाइन कर 21 दिन का पालन हर हाल में करें। जो नहीं करेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।


