Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

जधानी के आसपास इलाकों में शराब तस्करी के बढ़ रहे मामलों के बाद दिल्ली पुलिस भी अपनी कमर कस कर तस्करों की धरपकड़ जारी रखी है

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप
X

नई दिल्ली, 18 मार्च (देशबन्धु)। राजधानी के आसपास इलाकों में शराब तस्करी के बढ़ रहे मामलों के बाद दिल्ली पुलिस भी अपनी कमर कस कर तस्करों की धरपकड़ जारी रखी है।

उत्तर प्रदेश चुनाव, होली के दौरान कई तस्करों पर नकेल कसने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब पकड़ी है।

दो अलग-अलग मामलों में शाहदरा जिले के विवेक विहार और दक्षिणी जिले के साउथ कैंपस पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

पहला मामला शाहदरा जिले के विवेक विहार पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि विवेक विहार थाने में तैनात एसआई गौरव और एएसआई कादिर ने कस्तूरबा अंडरपास के निकट एक सेंट्रो कार को संदिग्ध पाया, जिसके बाद तलाशी से पहले कार चालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध शराब के 38 कार्टन मिले, जिसमें लगभग 1900 क्वार्टर बरामद हुए।

आरोपी की पहचान लोनी निवासी प्रवीण कुमार (36) के रूप में की गई है।

दक्षिणी जिले के साउथ कैंपस में गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम राठी के रूप में की गई है, जो हरियाणा से होंडा सिटी जैसी लग्जरी कार में शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। इस पर पहले भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमे एक मामला पुलिस के ऊपर जानलेवा हमले का भी शामिल है।

पुलिस की टीम द्वारा तलाशी लेने पर पुलिस को ब्रांडेड शराब व बियर की बोतल बरामद की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it