Begin typing your search above and press return to search.
तामिया और हरर्ई में 'लिंक न्यायालय' की सुविधा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सीमावर्ती तहसील हरर्ई और तामिया में श्रंखला व्यवहार न्यायालय 'लिंक न्यायालय' की दस दस दिन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश उच्च न्यायालय ने जारी कर दिये हैं।

छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सीमावर्ती तहसील हरर्ई और तामिया में श्रंखला व्यवहार न्यायालय 'लिंक न्यायालय' की दस दस दिन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश उच्च न्यायालय ने जारी कर दिये हैं।
राज्य उच्च न्यायालय जबलपुर के रजिस्ट्रार बी पी शर्मा की आेर से शुक्रवार को जारी किए गए पत्र के अनुसार जुन्नारदेव में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय सुधा पांडेय तामिया में और अमरवाड़ा में पदस्थ द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सुश्री पलक राय हरर्ई में प्रत्येक माह के दस दिन 'लिंक न्यायाधीश' के रुप में सेवाएं देंगी। जिले के आदिवासी अंचलों के ग्रामीणों को अभी तक अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए क्रमशः अमरवाड़ा और जुन्नारदेव जाना पड़ता था।
Next Story


