भाषा विज्ञानी पं. किशिनचन्द्र जेटली पर दिल्ली में दो संगेाष्ठी 21 से
केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठीत राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के तत्वाधान में इस 21 व 22 जुलाई को भारत के महान सिन्धी भाषा विज्ञानी
रायपुर (देशबन्धु)। केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठीत राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के तत्वाधान में इस 21 व 22 जुलाई को भारत के महान सिन्धी भाषा विज्ञानी, साहित्य शास्त्री व आयुर्वेदरत्न स्वर्गीय पं. किशिनचन्द्र टोपणलाल जेटली के जीवन व कार्यो पर दिल्ली विश्वविद्यालय के विश्राम भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगेाष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी के समापन सत्र की अध्यक्षता हेतु स्थानीय मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साई जलकुमार मसंद साहिब को विशेष आमंत्रित किया गया है। साई मसंद साहिब जी का स्व.किशिनचन्द्र जेटली साहिब से बड़ा आत्मीय संबंध रहा है।
प्रकाण्ड विद्वान पं. किशिनचन्द्र जेटली ने 5 हजार वर्ष पूर्व की मुअनिजोदडो-हडप्पा की सभ्यता, भाषा व लिपी का सफल अध्ययन किया था। संगोष्ठी का उद्धाघाटन 21 जुलाई को प्रात: 11 बजें से सिन्धी अकादमी दिल्ली के अध्यक्ष वियख्यता सिन्धी साहित्याकार जी गेहानी करेंगे एवं कार्यक्रम की विशेष अतिाि अकादमी की सचिव सुश्री सिन्धी भाग्य मिश्र रहेगी। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की उपाध्यक्षता प्रो. अरूण जेठवानी करेंगी। विख्यात सिंधी लेखक डॉ. सूर्यकांत बाली इस सत्र के मुख्य वक्ता रहेंगे। स्वागत भाषण परिषद के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश टेकचन्दानी एवं आभार प्रदर्शन परिषद के सलाहकार डीडी रंजन करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक दिल्ली विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा के विभागध्यक्ष रहे सिंधी अकादमी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरलीधर किशिनचन्द्र जेटली है। दो दिवसीय उक्त संगेाष्ठी के कुल 6 सत्र होगे जिनमें देश-विदेश के ख्यातिमान सिन्धी विद्वानों सर्वरी गोवर्धन शर्मा, हीरो ठाकुर, सुश्री रीना सिर्वानी, भोजराज लेखवानी, डॉ. के पी लेखवानी, प्रो. लक्ष्मण परसराम हर्दवानी, सुश्री आशा खानवानी, डॉ. एम के जेटली, पं. किशिनचन्द्र जेटली के विभन्न ऐतिहासिक कार्यो पर अपने आलेख आदि के द्वारा प्रकाश डालेंगे। इन 6 सत्रों केे लिये गठित किये गये अध्यक्षीय मण्डल के अन्य सदस्य सर्वश्री आनंद खेमानी, डॉ० पिताम्बर ठाकवानी, सुश्री वीणा श्रंगी, एवं डॉ. नंदलाल जोतवानी शामिल है। साई मसंद साहिब संगोष्ठी में भाग लेने रायपुर से बुधवार 19 जुलाई को प्रात: 7:45 बजें गोण्डवाना एक्सप्रेस से दिल्ली जाएंगे। एवं सोमवार 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से वापस रायपुर पहुंचेगे।


