Top
Begin typing your search above and press return to search.

रफ्तार का कहर, छीन ली बालक सहित 3 की जिंदगी

कोरबा ! तेज रफ्तार भारी वाहनों के कहर से 3 परिवार की खुशिया मातम में बदल गई। कोरबा-चांपा मार्ग पर दो जिंदगी छिन गई तो वहीं पाली मार्ग में ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल बालक ने सिम्स में दम तोड़

रफ्तार का कहर, छीन ली बालक सहित 3 की जिंदगी
X

कोरबा ! तेज रफ्तार भारी वाहनों के कहर से 3 परिवार की खुशिया मातम में बदल गई। कोरबा-चांपा मार्ग पर दो जिंदगी छिन गई तो वहीं पाली मार्ग में ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल बालक ने सिम्स में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार उरगा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग ट्रेलर चालक बांगो थाना अंतर्गत सरभोका निवासी संपत सिंह बिंझवार पिता ज्ञान सिंह बिंझवार मानिकपुर खदान से कोयला लोडकर रायगढ़ जा रहा था। रास्ते में अपनी गाड़ी उरगा के निकट आजाद पोल्ट्री फार्म के सामने ट्रक सडक़ किनारे खड़ी कर हेल्पर के साथ सडक़ किनारे भोजन पका रहा था कि इसी दौरान कोरबा की ओर से जा रही एक अन्य ट्रेलर चालक ने भोजन पका रहे संपत सिंह को रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हेल्पर की सूचना उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। एक अन्य घटना में करतला थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी संजय कुमार केंवट पिता खेमसिंह केंवट पुरानी बस्ती जो कि कोरबा में किराए का मकान लेकर रहता था और लैंको पावर प्लांट में ठेका मजदूर था वह गुरुवार रात वह अपनी बाइक में सवार होकर लैंको प्लांट ड्यूटी पर जा रहा था कि उरगा बेरियर के समीप अज्ञात भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद भारी वाहन का चालक भाग निकला।
तीसरी घटना में
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह मार्ग पर सडक़ पार कर वार्षिक परीक्षा का अंतिम पर्चा हल करने स्कूल जा रहे ग्राम मुनगाडीह निवासी सोनू जायसवाल पिता लखनलाल जायसवाल 10 वर्ष को मार्ग से गुजर रहे गैस सिलेंडर परिवहन में लगे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बालक के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया व कमर के नीचे की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार बाद उसे गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। वहां ईलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सडक़ के किनारे स्कूल होने के बावजूद इस मार्ग पर स्कूल के सामने ब्रेकर नहीं बनवाया गया है जिसके कारण वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती और इससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने सभी मामलों में दुर्घटनाकारित वाहनों के चालकों पर अपराध दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it