Top
Begin typing your search above and press return to search.

गन्ना किसानों को राहत देने के लिए खांडसारी इकाइयों को लाइसेंस जारी

उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आज कहा कि गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में खांडसारी और गुड़ उद्योग की 100 नई इकाइयों को लाइसेंस जारी किया गया है।

गन्ना किसानों को राहत देने के लिए खांडसारी इकाइयों को लाइसेंस जारी
X

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आज कहा कि गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में खांडसारी और गुड़ उद्योग की 100 नई इकाइयों को लाइसेंस जारी किया गया है।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में खांडसारी इकाइयों की स्थापना के लिए नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले खांडसारी इकाई की स्थापना चीनी मिल से 15 किलोमीटर की दूरी की जाती थी अब उसे घटाकर करीब सात किलोमीटर किया गया है।

उन्होंने कहा कि ये 100 खांडसारी इकाइयों छह चीनी मिलों के बराबर पेराई करेगी। इन खांडसारी इकाइयों पर नगद भुगतान की सुविधा होगी। गन्ना और चीनी उद्योग मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के ढाई सालो के दौरान प्रदेश में गन्ने के औसत उत्पादकता 80.50 मीट्रिक टन प्रति हैक्टेयर हो गई है। इससे पहले औसत गन्ना उत्पादकता 72.38 मीट्रिक टन प्रति हैक्टेयर थी। उत्पादकता बढ़ने से किसानों की आय में 26 हजार रूपए प्रति हैक्टेयर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है।

राणा ने कहा कि योगी सरकार के दौरान चीनी मिलों में चीनी का परता करीब 12 फीसदी हो गया है। पहले यह साढ़े दस फीसदी था।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it