इटावा सफारी पार्क की तर्ज पर लैपर्ड सफारी बनाया जायेगा
कर्नाटक के बनरगट्टा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृहनगर में स्थापित कराई जा रही इटावा सफारी पार्क की तर्ज पर लैपर्ड सफारी बनाया जायेगा
इटावा। कर्नाटक के बनरगट्टा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृहनगर में स्थापित कराई जा रही इटावा सफारी पार्क की तर्ज पर लैपर्ड सफारी बनाया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (ईको फोरेस्ट) संजय श्रीवास्तव ने आज यहॉ बताया कि कर्नाटक में भी इटावा स्थित सफारी पार्क की तर्ज पर व्यवस्थाएं की जायेंगी।
इससे वन्य जीवों का संरक्षण होगा और पर्यटक को भी बढावा मिलेगा।
कर्नाटक के अधिकारियों ने यहां (इटावा) की व्यवस्थाएं समझी हैं। उन्होने बताया कि कर्नाटक में बैंगलोर के बनेरगट्टा में इटावा सफारी पार्क की तर्ज पर लैपर्ड सफारी बनाया जायेगा।
बंगलौर के करीब बनेरगट्टा में सफारी है, लेकिन अभी वहां लैपर्ड सफारी नहीं है। लैपर्ड सफारी बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस लैपर्ड सफारी को इटावा सफारी पार्क में बनाई गई लैपर्ड सफारी की तर्ज पर बनाया जायेगा। इस संबंध में कर्नाटक सरकार के वन विभाग के अधिकारियों ने यहां सफारी पार्क पहुंचकर बनाये गये लैपर्ड सफारी को देखा तथा वहां की व्यवस्थाएं समझी ।


