Top
Begin typing your search above and press return to search.

तहसील सदर में वादकारियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जजध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में तहसील सदर परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

तहसील सदर में वादकारियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
X

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जजध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में तहसील सदर परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक चैहान, तहसीलदार सदर ने की। कार्यक्रम में उपस्थितगण को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत के माध्यम से अपने आपसी विवाद का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराना, स्थाई लोक अदालत, पीडित क्षतिपूर्ति योजना 2014 आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य, भ्रुण हत्या, बाल विवाह आदि पर प्रकाश डाला तथा उससे संबंधित विभिन्न अधिनियमों जैसे पीसीपीएनडी एक्ट, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनिमय 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it