वामदल 6 दिसंबर को काला दिवस मनाएगा
वाम दलों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस की घटना के पच्चीस वर्ष पूरे होने के मौके पर छह दिसंबर को देश भर में काला दिवस मनाने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली। वाम दलों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस की घटना के पच्चीस वर्ष पूरे होने के मौके पर छह दिसंबर को देश भर में काला दिवस मनाने का फैसला किया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भाकपा (माले) रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया ,आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया ने आज यहाँ एक संयुक्त बयान जारी कर यह फैसला किया।
बयान में कहा गया है कि संघ परिवार द्वारा समर्थित हिंदुत्व ब्रिगेड ने 1992 में छह दिसम्बर को बाबरी मस्जिद गिराने में भूमिका अदा की थी और आज इन ताकतों को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा संरक्षण मिल रहा है और वे खुद अपने आप में कानून की तरह बर्ताव कर रही हैं। वे मुस्लिमों दलितों पर खुलेआम हमले कर रही हैं।
देश भर में जगह जगह गौरक्षक ये हमले कर रहे हैं और भाजपा के सांसद मंत्री उनका खुल्लम-खुल्ला समर्थन कर रहे हैं, इसलिए समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकने के लिए सभी वाम दल छह दिसंबर को जो बाबा साहब की पुण्यतिथि भी है ,देश भर में काला दिवस मनायेंगे। बयान में वाम दलों की सभी इकाईयों से जगह जगह कला दिवस आयोजित करने की अपील की गयी है।


