Top
Begin typing your search above and press return to search.

ममता के गुंडों को पाताल से भी ढूंढ लाएंगे', चांदीपुर रैली में अमित शाह की दो टूक; बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहले चरण की आखिरी सभा है, और मैं आज चांदीपुर से दीदी को कहने आया हूं—दीदी, टाटा, बाय-बाय... अब आपका समय समाप्त हो गया है। आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर लिया। अब आपकी जाने की बारी है और कमल खिलने की बारी है।

ममता के गुंडों को पाताल से भी ढूंढ लाएंगे, चांदीपुर रैली में अमित शाह की दो टूक; बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल
X

चांदीपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहले चरण की आखिरी सभा है, और मैं आज चांदीपुर से दीदी को कहने आया हूं—दीदी, टाटा, बाय-बाय... अब आपका समय समाप्त हो गया है। आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर लिया। अब आपकी जाने की बारी है और कमल खिलने की बारी है।

अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव के पहले चरण की आखिरी रैली है। मैं चांदीपुर की दीदी से कहना चाहता हूं, "टाटा, अलविदा। आपका समय समाप्त हो गया है! आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान किया है। अब आपके जाने का और भाजपा के प्रवेश का समय आ गया है।" आज मैं घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी। जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो। अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि आज मैं कहकर जाता हूं कि यहीं चांदीपुर और आसपास के क्षेत्रों में पान की खेती होती है, इसलिए एक बड़ा पान का अनुसंधान रिसर्च सेंटर भारत सरकार चांदीपुर में बनाने का काम करेगी। मैं आज ममता के गुंडों को भी कहकर जाता हूं कि 23 तारीख को घर के बाहर नहीं निकलना। 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है। पाताल से भी ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया है, और आज मैं कहकर जाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेगी। बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और ममता बनर्जी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ थीं। हालांकि, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। जब कांग्रेस ममता बनर्जी के समर्थन से सत्ता में थी, तब वे आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। उरी में आतंकवादियों ने हमला किया और सर्जिकल स्ट्राइक की गई। पुलवामा में उन्होंने हमला किया और हवाई हमले किए गए। पहलगाम में उन्होंने हमला किया और मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों को उनके ही घर में मार गिराया।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it