Top
Begin typing your search above and press return to search.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: पिता कमल हासन संग मतदान करने पहुंचीं श्रुति हासन, पूछा- “क्या आपने वोट डाला?”

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है। इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: पिता कमल हासन संग मतदान करने पहुंचीं श्रुति हासन, पूछा- “क्या आपने वोट डाला?”
X

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है। इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे।

उनके आने पर मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेत्री श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वोट कर दिया, आपने किया?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मतदान की तस्वीर भी साझा की। पिता-पुत्री की जोड़ी ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (एमएनएम) के साथ इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है।

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने भी चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की। वहीं, अभिनेता धनुष ने भी मतदान किया और वोटरों से भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया।

इसी दौरान अभिनेता अजित कुमार भी चेन्नई के तिरुवनमियुर स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। सफेद कपड़ों में आए अजित के आने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। अजित कुमार ने मतदान के बाद वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन किया।

वहीं, अभिनेता गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे राज्य भर में शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। अभिनेता-राजनेता और टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। विजय की पार्टी इस चुनाव में पहली बार पूर्ण रूप से मैदान में है और वेह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

तमिलनाडु चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से शाम तक मतदान चलेगा। मतगणना 4 मई को होगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it