Top
Begin typing your search above and press return to search.

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री; PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में ली शपथ,पांच अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल

पश्चिम बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत। शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री; PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में ली शपथ,पांच अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल
X

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटों के साथ दो तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया है।

अधिकारी को यहां बिग्रेड परेड मैदान में राज्यपाल आर एन रवि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके अलावा श्री दिलीप घोष, सुश्री अग्निमित्रा पॉल , अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू तथा निसिथ प्रमाणिक को मंत्रिपद की शपथ दिलायी गयी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासन वाले अन्य विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

ब्रिगेड परेड मैदान में विशाल जनसमूह भी शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it