Top
Begin typing your search above and press return to search.

‘भालो आछे’ कहकर पीएम मोदी ने जीता दिल, स्वीडन में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे, जहां बंगाली संस्कृति के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इससे न सिर्फ प्रधानमंत्री गदगद हो उठे, बल्कि वहां मौजूद भारतीयों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।

‘भालो आछे’ कहकर पीएम मोदी ने जीता दिल, स्वीडन में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
X

गुटेनबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे, जहां बंगाली संस्कृति के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इससे न सिर्फ प्रधानमंत्री गदगद हो उठे, बल्कि वहां मौजूद भारतीयों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।

स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इसका अपवाद नहीं है। भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिसमें प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन भी मौजूद थे, वहां गौरवशाली बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्हें सामने से देखना और उनसे हाथ मिलाना मानो कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने जैसा था।

एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी प्रस्तुति को बड़े ध्यान से देखा। हमने बंगाली संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने जब हमसे पूछा, “भालो आछे? तो बहुत प्रसन्नता हुई। एक अन्य महिला ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत से आए। भारतीयों ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। मेरी तो उनसे सामने से मुलाकात हो गई, उन्होंने हाथ मिलाया। मुझे बहुत अच्छा लगा।

एक छात्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा ने हम जैसे छात्रों के लिए ढेरों अवसर खोल दिए हैं, जो यहां भविष्य की तलाश में हैं। भारतीय समुदाय की एक अन्य महिला ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे सपनों से भी परे था। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं स्वीडन जैसी विदेशी धरती पर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकूंगी और यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण था। मेरी आंखों में लगभग आंसू आ गए थे।

भारतीय समुदाय के लोगों ने बताया कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हम काफी देर से खड़े थे। जब वह हमारे सामने आए तो हमें बहुत अच्छा लगा। भारतीय अधिकारियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it