Top
Begin typing your search above and press return to search.

MEA प्रवक्ता का वायरल वीडियो फर्जी: PIB Fact Check ने बताया सच, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने की कोशिश

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने अपनी आध‍िकार‍िक पीआईबी फैक्ट चेक इकाई के माध्‍यम से पाकिस्तान से जुड़े प्रोपेगेंडा अकाउंट्स के उन दावों को खार‍िज क‍िया, ज‍िसमें एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के नाम पर भारत से जुड़े झूठे दावे किए जा रहे हैं।

MEA प्रवक्ता का वायरल वीडियो फर्जी: PIB Fact Check ने बताया सच, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने की कोशिश
X

नई दिल्ली। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने अपनी आध‍िकार‍िक पीआईबी फैक्ट चेक इकाई के माध्‍यम से पाकिस्तान से जुड़े प्रोपेगेंडा अकाउंट्स के उन दावों को खार‍िज क‍िया, ज‍िसमें एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के नाम पर भारत से जुड़े झूठे दावे किए जा रहे हैं।

प्रोपेगैंडा अकाउंट्स की ओर से एक फर्जी वीडियो फैलाया जा रहा है, ज‍िसमें दावा क‍िया जा रहा है क‍ि पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान भारत ने चार राफेल लड़ाकू विमान खो द‍िए। इस वीडियो को लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

पीआईबी ने अपने आधिकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' के माध्‍यम से स्‍पष्‍ट करते हुए बताया, ''पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का वीडियो फैला रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान भारत ने चार राफेल लड़ाकू विमान खो दिए। इस वीडियो में यह झूठा दावा भी किया गया है कि भारत के पास पाकिस्तान को पानी का बहाव रोकने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।''

पाकिस्तान प्रोपेगेंडा अकाउंट्स के माध्‍यम से ये झूठे दावे और भ्रम फैलाने का हथकंडा ऐसे समय अपना रहा है जब पूरे व‍िश्‍व में भारत के सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने का ज‍िक्र हो रहा है।

7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने के मौके पर भारत ने एक बार फ‍िर आतंकवाद के ख‍िलाफ अपनी सख्‍त नीत‍ि ‘जीरो टॉलरेंस’ स्‍पष्‍ट की है।

व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति पूरी तरह सख्त और ‘जीरो टॉलरेंस’ वाली है।

व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर कहा, ''एक साल पहले 'ऑपरेशन स‍िंदूर' ने पाकिस्तान से होने वाले सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने के देश के संकल्प को प्रदर्शित किया था। भारत ने अपने निर्णायक कदमों से आतंकवादी गतिविधियों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की, इस बात पर जोर दिया कि शांति और सुरक्षा के लिए ऐसे गंभीर खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का संदेश देने के लिए मजबूती और दृढ़ता के साथ खड़ा है।''



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it