Top
Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा चुनाव: बंगाल-तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सख्त निगरानी के बीच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जब्त किया है। आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 26 फरवरी से 22 अप्रैल के बीच कुल 1,072.13 करोड़ रुपये की जब्ती दर्ज की गई है।

विधानसभा चुनाव: बंगाल-तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त
X

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सख्त निगरानी के बीच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जब्त किया है। आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 26 फरवरी से 22 अप्रैल के बीच कुल 1,072.13 करोड़ रुपये की जब्ती दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 599.24 करोड़ रुपये की जब्ती हुई, जबकि पश्चिम बंगाल में 472.89 करोड़ रुपये का अवैध सामान पकड़ा गया। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और चुनावी ‘फ्रीबीज’ शामिल हैं, जिन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

जब्त की गई सामग्री में 127.67 करोड़ रुपये नकद, 40 लाख लीटर से अधिक शराब, 184.83 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 215.19 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 437.97 करोड़ रुपये के फ्रीबीज शामिल हैं। आयोग के अनुसार, यह कार्रवाई चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम है।

चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में निगरानी और सख्त करने के लिए 5,011 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें और 5,363 स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की हैं। फ्लाइंग स्क्वाड को शिकायत मिलने के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सर्विलांस टीमें विभिन्न स्थानों पर अचानक जांच कर रही हैं।

आयोग ने साफ कहा है कि जांच के दौरान आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा या उत्पीड़न न हो, इसके लिए जिला स्तर पर ग्रिवांस कमेटियां भी बनाई गई हैं। साथ ही नागरिकों और राजनीतिक दलों को सी-विजिल मॉड्यूल के जरिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।

गौरतलब है कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव घोषित किए जा चुके हैं, जिसके बाद से ही आयोग ने निगरानी और प्रवर्तन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it