Top
Begin typing your search above and press return to search.

अयोध्या के संतों का खड़गे को अल्टीमेटम: '24 घंटे में माफी मांगें, वरना भुगतें बुरा अंजाम'; PM पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश

अयोध्या के साधु-संतों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जोरदार आलोचना की। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खड़गे 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

अयोध्या के संतों का खड़गे को अल्टीमेटम: 24 घंटे में माफी मांगें, वरना भुगतें बुरा अंजाम; PM पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश
X

अयोध्या। अयोध्या के साधु-संतों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जोरदार आलोचना की। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खड़गे 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

आईएएनएस से बातचीत में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिया गया यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। मैं बहुत दुखी हूं। हाल ही में उन्होंने संघ और भाजपा के खिलाफ भी विवादित बयान दिए थे। प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

परमहंस आचार्य ने कहा कि खड़गे ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वह निंदनीय है और उन पर राष्ट्रद्रोह का केस होना चाहिए। अगर 24 घंटे के अंदर खड़गे की ओर से माफी नहीं मांगी गई तो पूरे देश में विरोध होगा और परिणाम बहुत बुरा होगा।

उन्होंने कहा कि खड़गे ने सारी सीमा पार कर दी है। उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

परमहंस आचार्य ने कहा कि खड़गे के खिलाफ मैं खुद मुकदमा दर्ज करवाऊंगा, जब तब ऐसे व्यक्ति को जेल नहीं भिजवा देता हूं, शांति से बैठने वाला नहीं हूं।

इसी मुद्दे पर साकेत भवन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास ने कहा कि यह बयान मल्लिकार्जुन खड़गे के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इनकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इलाज कराने की जरूरत है। अगर यह इलाज नहीं कराएंगे तो आए दिन ऐसे विवादित बयान देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि खड़गे अपने बयान से समाज में नफरत फैलाने, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। खड़गे अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कई बार पीएम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। लेकिन, इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it