Top
Begin typing your search above and press return to search.

एसएसपी कार्यालय पर वकीलों का हंगामा

दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर देर रात शराब के नशे में एक वकील ने पुलिस के साथ दुर्व्यहार किया

एसएसपी कार्यालय पर वकीलों का हंगामा
X

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर देर रात शराब के नशे में एक वकील ने पुलिस के साथ दुर्व्यहार किया। पुलिस वकील को पकड़ कर थाने ले आई। वकील ने थाने में भी हंगामा किया तो वकील के खिलाफ मामला दर्ज मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल में भी वकील ने मेडिकल परीक्षण करने वाले डाक्टर से भी दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने रात भर वकील को हवालात में रखा। इसके विरोध में गुरुवार वकीलों ने मिलकर एसएसपी दतर पर हंगामा किया। सूरजपुर एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने हंगामा किया। दफ्तर पर हंगामा कर रहे वकीलों का आरोप हैं कि दादरी कोतवाली में तैनात एक उप निरीक्षक समेत छह सिपाही जीटी रोड पर राहगीरों से जांच के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। वकीलों ने बताया कि उनका साथी वकील सुरेश राज गौतम पुत्र गजराज सिंह के जानकार को पुलिस ने जांच के नाम पर रोक लिया और उसके रुपए ऐंठ लिए।

साथी ने सुरेश राज गौतम को बताया जिस पर वकील सुरेश राज गौतम ने पुलिस ने अपने जानकार के पैसे वापस करने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने उसके साथ ही मारपीट कर दी और उसे कोतवाली लाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। सुबह में जब वकीलों को रात में हुई घटना की जानकारी दी तो वकीलों ने हंगामा किया और साथी को कोतवाली से छुड़ा लाए। वकीलों का आरोप हैं कि पुलिस ने उनको गलत तरीके से फंसाया गया था।

एसएसपी दफ्तर पर वकीलों ने साथी वकील के साथ हुई मारपीट के दोषी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की हैं। वकीलों की मांग को सुनने आए क्षेत्राधिकारी प्रथम और एसडीएम सदर अंजनी कुमार ने वकीलों को मनाने की कोशिश की लेकिन वकील पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की लगातार मांग कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दादरी में वकील ने शराब के नशे में पुलिसकर्मी से बदतमीजी की थी। जिसके के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it