Begin typing your search above and press return to search.
कार से भारी मात्रा में शराब जब्त,धंधेबाज फरार
बिहार में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के ईदगाह मुहल्ला मस्जिद के पास से देर रात पुलिस ने कार से करीब 1800 पाउच शराब जब्त

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के ईदगाह मुहल्ला मस्जिद के पास से देर रात पुलिस ने कार से करीब 1800 पाउच शराब जब्त की है।
पुलिस ने आज कहा की जानकारी मिली थी कि ईदगाह मुहल्ले में शराब से भरी एक लावारिस कार सड़क किनारे खड़ी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के नौ बैग में रखे 1800 पाउच मशालेदार शराब जब्त की। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके पर से फरार हो गये।
सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब झारखंड निर्मित है जिसकी अनुमानित कीमत कई लाख रुपये हैं। इस संबंध में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
Next Story


