लालू प्रसाद यादव ने रांची की अदालत में किया सरेंडर
बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में आज लालू प्रसाद यादव ने रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के सम्मुख सरेंडर कर दिया है

नई दिल्ली। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में आज लालू प्रसाद यादव ने रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के सम्मुख सरेंडर कर दिया है। लालू यादव को कोर्ट ने हिरासत में लेकर पहले बिरसा मुंडा जेल ले जाने का आदेश दिया है ।आदेश के बाद लालू को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स में उनको भर्ती कराया जाएगा।
सरेंडर करने से पहले लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया है। उन्होनें कहा कि हमारी कोई इच्छा नहीं है कोर्ट को जहां रखना है रखें। अपने खराब तबियत को देखते हुए लालू यादव ने बोला कि अब सेहत की जिम्मेदारी सरकार की है।
आपको बता दें कि चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मेडिकल ग्राउंड पर पेरोल पर बाहर हैं। इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था। लालू पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। पहले दिल्ली में उनका इलाज चला और उसके बाद मुंबई में दिल का इलाज कराकर वो पटना लौटे थे। लालू कल ही सरेंडर करने के लिए रांची पहुंच चुके थे।


