Top
Begin typing your search above and press return to search.

लालजी टंडन ने राजभवन पहुँचे लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ

 नववर्ष 2020 के आगमन पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के लिये आमजन और विभिन्न समुदायों के लोग आज राजभवन पहुँचे

लालजी टंडन ने राजभवन पहुँचे लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ
X

भोपाल। नववर्ष 2020 के आगमन पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के लिये आमजन और विभिन्न समुदायों के लोग आज राजभवन पहुँचे और उन्होंने राज्यपाल को नव-वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री टंडन को ब्रह्मकुमारी आश्रम के बहनों-भाइयों ने भी नववर्ष की बधाई दी। हमीदिया कॉलेज के चित्रकला विभाग के शिक्षकों एवं छात्र विजय गहरवार ने उनको गांधी जी का चित्र भेंट कर नववर्ष की बधाई दी। थैलेसीमिया एंड चाइल्ड वेलफेयर ग्रुप की श्रीमती रजनी भंडारी, राजभवन कुम्हारपुरा स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी, आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, पुलिस की 14वीं बटालियन सहित राजभवन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्यपाल को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

नववर्ष के अवसर पर राज्यपाल ने अनाथालय में फल एवं मिठाईयाँ भेजकर वहाँ के बच्चों को भी नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it