Top
Begin typing your search above and press return to search.

तेज गोदाम में आग लगने से लाखों का पेट्रोल डीजल जला

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर लखनऊ प्रयागराज हाई वे पर स्थित फूलमती गांव में तेल गोदाम में आग लग जाने से अवैध रूप से रखा गया लाखों रुपए का डीजल ,पेट्रोल जल गया ।

तेज गोदाम में आग लगने से लाखों का पेट्रोल डीजल जला
X

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर लखनऊ प्रयागराज हाई वे पर स्थित फूलमती गांव में तेल गोदाम में आग लग जाने से अवैध रूप से रखा गया लाखों रुपए का डीजल ,पेट्रोल जल गया ।

पुलिस ने आज यहां कहा कि आग करीब रात के दो बजे लगी जिससे तेज धमाका हुआ । फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। इस बीच लखनऊ से प्रयागराज हाई वे को सील कर दिया गया ,रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है । डाय वर्जन कर गाड़ियों को निकाला गया। पूरे गांव को खाली करा दिया गया है । आग बुझाने में दो फायरकर्मी घायल हो गए हैं ।

पुलिस के अनुसार कई साल पहले इसी गोदाम से सैकड़ों ड्रम अवैध तेल बरामद किया गया था । गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it