Top
Begin typing your search above and press return to search.

घर से लाखों के आभूषण चोरी

गुजरात में राजकोट शहर के मालवीयनगर क्षेत्र में चोर कल रात एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा कर ले गए

घर से लाखों के आभूषण चोरी
X

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के मालवीयनगर क्षेत्र में चोर कल रात एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा कर ले गये।

पुलिस ने आज बताया कि विरल सोसायटी शेरी-1 में निशांत जयंतीभाई पीपणीया के घर का ताला तोड़कर अज्ञात लोग घर में रखे आठ हजार 500 रुपये की नकद राशि समेत 28.5 तोला सोना के और 200 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी करके ले गये।

आभूषणों की कीमत पांच लाख 78 हजार रुपये आंकी गयी है। उस समय निशांतभाई अपने गांव मेटोडा गये हुए थे। पुलिस मामला दर्ज करके चोर की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it