Top
Begin typing your search above and press return to search.

लखीमपुर में छेड़खानी को लेकर बिगड़ा माहौल, फिर तनाव

लखीमपुर खीरी,आपत्तिजनक वीडियो ,Lakhimpur khi, objectionable video,

लखीमपुर में छेड़खानी को लेकर बिगड़ा माहौल, फिर तनाव
X

लखीमपुर खीरी ! आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाल ही में कर्फ्यू झेल चुके उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का माहौल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रत्याशी की बेटी के साथ संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा कथित छेड़छाड़ के बाद बुधवार को एक बार फिर गरमा गया। कोतवाली के पास सैकड़ों की संख्या में एकत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज और बल प्रयोग करना पड़ा। नगर की बाजारें बंद कर दी गईं।

स्थिति पर नियंत्रण कायम करने के लिए उप-जिलाधिकारी सैमुलपाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे शहर में पैदल ही गश्त लगाई।

इलाके में दो दिनों से लगा कर्फ्यू हटा लिया गया था। बाजार खुल गए थे और आम जनता होली की तैयारी में जुटी थी, लेकिन बुधवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा की पुत्री के साथ संप्रदाय विशेष के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी, जिससे मामला भड़का और खबर भाजपा प्रत्याशी तक पहुंची। इन युवकों में से एक का नाम शादाब (नौरंगाबाद निवासी) बताया गया है।

भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा एवं उनके समर्थकों ने आरोपी शादाब की जमकर धुनाई की, जिस पर प्रत्याशी सहित शादाब को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया। लेकिन भड़की जनता ने छेड़छाड़ के आरोपी शादाब को पकड़कर जमकर पीटा तथा सिर पर चौराहा बनाकर जुलूस निकालना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शादाब को छुड़वा दिया।

शादाब एवं उसके साथी मौके से फरार हो गए। इससे लोग आक्रोश में आ गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान भाजपा नेता योगेश वर्मा की एएसपी से कहासुनी भी हो गई। भीड़ के तेवर देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इस दौरान भाजपा नेता योगेश सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। योगेश सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। डीएम आकाश दीप, एसपी मनोज झा सहित तमाम अफसर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने कुछ घंटे बाद भाजपा नेता और उनके साथियों को छोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक प्रत्याशी द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354/718 पॉस्को एक्ट के अंर्तगत शादाब एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शादाब पुलिस की हिरासत में है, जबकि छेड़छाड़ के प्रकरण में लिप्त अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it