श्रमिक की गला दबाकर हत्या
रायपुर ! विधानसभा रोड स्थित संजय राइस मिल में काम करने वाले श्रमिक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके साथियों ने यहां की पुलिस ने बिना बताए चुपचाप उसके गृह गांव नवाटोला राजनांदगांव छोड़ आए।

रायपुर ! विधानसभा रोड स्थित संजय राइस मिल में काम करने वाले श्रमिक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके साथियों ने यहां की पुलिस ने बिना बताए चुपचाप उसके गृह गांव नवाटोला राजनांदगांव छोड़ आए। वहां की पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई थी उसने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पाया कि उस व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई है। जबकि वहां छोडऩे गए श्रमिक के साथियों ने घरवालों को बताया कि उसकी मौत शराब का अत्याधिक सेवन करने से हुई है। विधानसभा पुलिस 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक कमलेश कुमार सहारे पिता निलउ सहारे (23 वर्ष) संजय राइस मिल विधानसभा रोड में श्रमिक का कार्य करता था। मिल के श्रमिक क्वार्टर में रहता था। 4 मार्च को वह अपने कमरे में मृत पाया गया। उसके साथ में रहने वाले लोग वहीं की गाड़ी लेकर उसके घर छोड़ आए और घरवालों को बताया कि अधिक शराब का सेवन कर लेने से इसकी मौत हो गई है। लेकिन जब वहां के पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उसने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें पाया गया कि मृतक की मौत गला दबाने से हुई है।


