Begin typing your search above and press return to search.
टेलीविजन शो 'विष' में नजर आएंगे कुशाल पंजाबी
अभिनेता कुशाल पंजाबी जल्द ही टेलीविजन शो 'विष' में दिखाई देंगे। 'काल' और 'लक्ष्य' फिल्मों में काम कर चुके कुशाल ने कहा, "मुझे कबीले के सरदार का किरदार निभाना है

मुंबई । अभिनेता कुशाल पंजाबी जल्द ही टेलीविजन शो 'विष' में दिखाई देंगे। 'काल' और 'लक्ष्य' फिल्मों में काम कर चुके कुशाल ने कहा, "मुझे कबीले के सरदार का किरदार निभाना है, मैंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया है। कई फिल्में, वेब शो और टेलीविजन शो करने के बाद, यह किरदार कुछ अलग था।"
पेनिनसुला पिकच्र्स शो के अपने किरदार के बारे में कुशाल ने आगे कहा, "एक अभिनेता के लिए एक अलग किरदार निभाने से अधिक चुनौतीपूर्ण कुछ भी नहीं है। मुझे शो के क्रिएटिव (टीम) के साथ किरदार की भाषा और उच्चारण पर काम करना था, क्योंकि यह कोई अन्य सामान्य चरित्र नहीं था। मुझे यकीन है कि दर्शक इस तरह के चरित्र को देखकर खुश होंगे।"
Next Story


