Begin typing your search above and press return to search.
कुमैल ननजियानी और गैल गैडोट करेंगे सैटरडे नाइट लाइव की मेजबानी
पाकिस्तानी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता कुमैल ननजियानी 'वंडर वुमेन' की अभिनेत्री गैल गैडोट के साथ देर रात प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सटरडे नाइट लाइव' के सीजन 43 की आगामी कड़ी की मेजबानी करते दिखाई
लॉस एंजेलिस। पाकिस्तानी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता कुमैल ननजियानी 'वंडर वुमेन' की अभिनेत्री गैल गैडोट के साथ देर रात प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सटरडे नाइट लाइव' के सीजन 43 की आगामी कड़ी की मेजबानी करते दिखाई देंगे। वेबसाइट 'एसीशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'सैटरडे नाइट लाइव' ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर के माध्यम से रोमांचक खबर की घोषणा की।
गैल गैडोट संगीत अतिथि के रूप में सैम स्मिथ के साथ सात अक्टूबर की कड़ी की मेजबानी करेंगी।
इसके बाद की कड़ी की मेजबानी द बिग सिक्स फिल्म के कुमैल ननजियानी करेंगे। मेजबार के रूप में 'सैटरडे नाइट लाइव' उनका पहला कार्यक्रम होगा।
इससे पहले, घोषणा की गई थी कि अभिनेता रयान गोस्लिंग रैपर जे-जेड के साथ संगीत अतिथि के रूप में शो के प्रीमियर की मेजबानी करेंगे।
Next Story


