Begin typing your search above and press return to search.
क्रिस्टन बेल को सॉलमेट की धारणा पर विश्वास नहीं
अभिनेत्री क्रिस्टन बेल का कहना है कि अगर वह अपने पति डेक्स शेपर्ड से पांच साल पहले मिली होती तो उनसे शादी नहीं करती

न्यूयॉर्क । अभिनेत्री क्रिस्टन बेल का कहना है कि अगर वह अपने पति डेक्स शेपर्ड से पांच साल पहले मिली होती तो उनसे शादी नहीं करती।
एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 'फ्रॉजन 2' की अभिनेत्री ने बिल्ड सीरीज पर आने के दौरान सॉलमेट्स की धारणा पर अपने विचार रखे।
अपने नए बेबी ब्रांड 'हेलो बेलो' के प्रमोशन के दौरान बेल ने कहा, "मेरे ख्याल से वे आप ही होते हैं, जो यह निर्णय लेते हैं कि आपको किसके साथ रिश्ता निभाना है। जब तक आप तैयार न हो, मुझे नहीं लगता कि आप अपने लिए सॉलमेट की खोज कर सकते हैं। मुझे नहीं पता कि सॉलमेट जैसा कुछ होता भी है या नहीं।"
Next Story


