Top
Begin typing your search above and press return to search.

कृषि विज्ञान केन्द्र ने मनाया मत्स्य कृषक दिवस

ग्राम कुकदा पोंड़ में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं मछलीपालन विभाग गरियाबंद के सयुंक्त तत्वावधान में किया

कृषि विज्ञान केन्द्र ने मनाया मत्स्य कृषक दिवस
X

गरियाबंद। ग्राम कुकदा पोंड़ में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं मछलीपालन विभाग गरियाबंद के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एन. गांगुली अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा कृषकों की आय को दुगुनी करने में मत्स्यपालन के महत्व, नई मत्स्य तकीनीकियों को अपनाकर आय दुगुनी करने के तरीके, उपलब्ध जल स्रोतों को बेहतर उपयोग करने एवं मत्स्य विशेषज्ञ तथा मछलीपालन विभाग से परामर्श लेकर मत्स्यपालन करने के बारे में बताया गया।

मत्स्य अधिकारी आर.एस. साहू द्वारा तालाब विकेंद्रीकरण एवं तालाब आबंटन, मत्स्य कृषकों के लिए शासकीय योजनाओं के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में पशुधन विभाग के अधिकारी, प्राथमिक सहकारी समिति कोपरा के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, मत्स्य महासंघ के सदस्य कृष्ण कुमार तारक, ग्राम कुकदा के वरिष्ठ नागरिक सहित 70 मत्स्य कृषकों की सक्रिय भागीदारी रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it