Begin typing your search above and press return to search.
लालजी टंडन के निधन पर कोविंद ने जताया गहरा शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री कोविंद ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये अपने शोक संदेश में कहा, "मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से हमने एक ऐसी महान हस्ती खो दी है, जो लखनऊ की संस्कृति और राष्ट्रीय निष्ठा का अद्भुत समागम थे।"
राष्ट्रपति ने कहा, "मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन पर मुझे गहरा दुख है। देश ने एक ऐसे दिग्गज नेता को खो दिया है, जो लखनवी नफासत और प्रखर-बुद्धिमत्ता के मूर्तिमान उदाहरण थे। उनके परिवार और मित्रजनों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2020
Next Story


