Top
Begin typing your search above and press return to search.

दो छात्रों से घर का काम ले रहा शिक्षक

कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा ! पोड़ी उपरोड़ा में एक शिक्षक द्वारा स्कूल के दो छात्रों से घर का निजी का लिया जा रहा था।

दो छात्रों से घर का काम ले रहा शिक्षक
X

सोशल मीडिया में आने के बाद कहा घुमाने लाया हूं
कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा ! पोड़ी उपरोड़ा में एक शिक्षक द्वारा स्कूल के दो छात्रों से घर का निजी का लिया जा रहा था। शिक्षक की यह हरकत सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षक इससे बचने छात्रों के अभिभावकों से पूछकर उन्हें घुमाने लाने की बात कह रहा था।
यह मामला पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंघिया का है जहां निवासरत दिनेश नायक जो रावां मिडिल हाई स्कूल में शिक्षक है। स्कूल में पढऩे वाले कक्षा 8वीं के छात्र हरिशंकर और विजय से शिक्षक दिनेश नायक निजी काम ले रहा था। शिक्षक अपने सिंघिया स्थित मकान निर्माण कार्य में दोनों बच्चों को लगाया था। जबकि दोनों बच्चे नाबालिग हैंँ। शासन के प्रावधानों के अनुसार बाल मजदूरी गैर कानूनी है। स्कूलों में बाल मजदूरी को लेकर भी शिक्षा दी जाती है ताकि कोई भी बच्चा बााल मजदूरी का शिकार न हो, लेकिन खुुद शिक्षा देने वाला शिक्षक ही स्कूल के विद्यार्थियों से घर कर निजी काम ले रहा था वो भी निर्माण कार्य में बच्चों से मजदूरों की तरह भारी काम कराया जा रहा था। जब इस बात की भनक मीडिया कर्मियों को हुई और निरीक्षण के लिए शिक्षक के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों बच्चे काम करते पाये गये। शिक्षक वहांं से नदारद था। कुछ देर के बाद लौटा तो उसने कहा कि वह बच्चों को घुमाने के लिए उनके माता-पिता की अनुमति लेकर आया है। देखना है कि शिक्षा विभाग उक्त शिक्षक पर क्या कार्यवाही करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it