Top
Begin typing your search above and press return to search.

कटघोरा नपा के वार्ड 8 की सीमा से खदेड़े गए हाथी

कोरबा-कटघोरा ! कोरबा व करतला वन परिक्षेत्र के बाद अब हाथियों का दल कटघोरा वन परिक्षेत्र में भी पहुंच चुका है।

कटघोरा नपा के वार्ड 8 की सीमा से खदेड़े गए हाथी
X

कोरबा-कटघोरा ! कोरबा व करतला वन परिक्षेत्र के बाद अब हाथियों का दल कटघोरा वन परिक्षेत्र में भी पहुंच चुका है। सुबह 11 हाथियों का दल कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंंिघया के मुड़धोवा जंगल में विचरण करते देखा गया। देर शाम ये हाथी नगर पालिका के वार्ड 8 की सीमा में घुस आये जिन्हें खदेड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिंघिया और इसके आसपास के जंगल में मौजू हाथियों के दल में छ: शावक, दो नर व तीन मादा हाथी भी हंै। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार की देर रात मुड़धोवा जंगल में हाथियों की चिंघाड़ से निकटस्थ ग्राम सिंघिया के रहवासी दहशत में आ गए। सुबह होते ही ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। हाथियों को देखने के लिए जंगल के करीब लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वन अमला मौके पर पहुंचकर निगरानी करता रहा। हालांकि हाथियों के दल ने किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई है। ग्रामीणों में डर इस बात का है कि हाथियों का दल गांव की ओर रूख न करें। जंगल में मौजूद हाथियों का यह दल सिंघिया से निकलकर देर शाम करीब 8 बजे जुराली होते हुए नगर पालिका कटघोरा के वार्ड क्रमांक 8 मोहलाईनभांठा पूछापारा में आबादी बस्ती से कुछ दूर अहिरन नदी के किनारे पहुंच गया। हाथियों का झुंड देख सूचना वन विभाग को दी गई। वन अमले ने स्थानीय लोगों की मदद से हाथियों को खदेड़ा जो बघईनाला होते हुए दूसरी ओर भाग निकले। यदि हाथी अहिरन नदी को पार कर वार्ड 8 की बस्ती में पहुंच जाते तो हालात कुछ भी हो सकते थे। हाथियों की धमक से क्षेत्रवासियों में दहशत का आलम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it